राष्ट्र संवाद संवाददाता
7 अप्रैल 2026 को संस्थान के डिप्लोमा (ऑटोमोबाइल) के छात्र सुमित प्रसाद का क्रॉस लिमिटेड कंपनी में इंचार्ज पद पर चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक श्री सरजू राय ने सुमित प्रसाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार ने भी चयनित छात्र को शुभकामनाएं दीं और प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में उपनिवेशन सुजय कुमार, अमन कुमार पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही छात्रों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया, जिनमें आलोक कुमार पांडे और अभिषेक कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

