राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में आज रविवार को भारी बारिश होने के वावजूद भक्तो में उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और माता को अच्छे तरीके से भ्रमण कराया गया जहाँ भक्तों ने जगह जगह माता का स्वागत किया बारिश में भींग भींग कर भक्तों ने जुमते नाचते माता का किया विसर्जन l विसर्जन जुलुस में काफ़ी संख्या में महिला पुरुष भी शामिल थी
विसर्जन गाजे-बाजे के साथ अपने नजदीकी के नदी सुवर्ण रेखा नदी में किया गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व मंडपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, जहां माता को सिंदूर दान की रस्म पूरा कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों द्वारा वाहनों में प्रतिमाओं के साथ जुलूस निकाला गया, जहां युवा नाचते-गाते नदी पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया ।

