राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जन चेतना समिति, तामुलिया द्वारा आयोजित 19वें रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को आस्था भैली क्लब हाउस में सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।जिसमे पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, गुप्ता,डॉक्टर( फिजिशियन) अजय मिश्रा,डॉक्टर अंबुज कुमार, मानवाधिकार संघ,समाजसेवी भीष्म नारायण सिंह,समाजसेवी दिलीप महतो आदि अतिथियों ने रक्तदान दाताओं को मौके प्रेरित किया,साथ ही संस्था की ओर से प्रमाण पत्र ओर गिफ्ट भी वितरण किया गया.
शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि “रक्तदान महादान है। यह सिर्फ एक दान नहीं, बल्कि किसी को नया जीवन देने का अवसर है। यह हमारी इच्छाशक्ति और मानवता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।”
प्रख्यात फिजिशियन डॉ. अजय मिश्रा ने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है, बल्कि दान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने की अपील की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि “रक्तदान के जरिए हम अनगिनत जिंदगियों को बचाने में योगदान दे सकते हैं। रक्तदान करने वाले को नहीं पता कि किसकी जिंदगी बचाएगा।”
इस सफल आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, सचिव अमित रंजन चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह सहित रासबिहारी मंडल, प्रवीण कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, सी. मधुसूदन राव, संतोष शर्मा, नागेश्वर शर्मा चंदन सिंह राजपूत, दिग्विजय गोराई समेत कई समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

