चक्रधरपुर रेल मंडल में कंजेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाई आवाज, रेल मंत्री से की अहम मांगें
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन का मुद्दा उठाया।
सांसद ने बताया कि डिवीजन में प्रतिदिन करीब 249 मालगाड़ियाँ चल रही हैं, जबकि मात्र 25–30 यात्री ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिससे यात्री सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। टाटा स्टील समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और आयरन ओर माइंस से भारी संख्या में मालगाड़ियों के संचालन के कारण ट्रैक पर दबाव बढ़ गया है।
समाधान के लिए उन्होंने नई रेल लाइन (नीमडीह–पटमदा–कटिन बंधुआन), प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन, टाटानगर में प्लेटफॉर्म संख्या बढ़ाकर 10 करने, आदित्यपुर–सलगाझारी तीसरी लाइन के शीघ्र संचालन और माल व यात्री ट्रेनों के संतुलित अनुपात की मांग रखी।
साथ ही टाटानगर से जयपुर, बेंगलुरु और मुंबई के लिए नई ट्रेनें चलाने का आग्रह भी किया गया। मकदुमपुर में रेल ओवरब्रिज/अंडरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया, जिस पर सांसद ने जमशेदपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त

