यूसिल यूनिफॉर्म विवाद: श्रमायुक्त ने सीएमडी को 7 अप्रैल को किया तलब
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल कर्मियों का वर्ष 2018 से लंबित यूनिफॉर्म का मामला अब श्रम विभाग तक पहुंच गया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं कराने से नाराज श्रमिक संगठनों की शिकायत पर चाइबासा के सहायक श्रमायुक्त शुभक संजीव ने यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव को 7 अप्रैल को लेबर कोर्ट में उपस्थित होकर पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है।
यह कार्रवाई जादूगोड़ा लेबर यूनियन, यूरेनियम कामगार यूनियन और भारतीय मजदूर संघ की शिकायत के बाद की गई है। वहीं झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के नेता सागर बेसरा को भी सम्मन जारी किया गया है। उनके मामले में पूर्व कर्मचारी विद्या शर्मा के इंक्रीमेंट रोके जाने से जुड़े विवाद की सुनवाई होगी।

