Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महंगी हुई नकद निकासी, जादूगोड़ा में एटीएम सुविधा के अभाव से बढ़ी लोगों की परेशानी
    जमशेदपुर झारखंड

    महंगी हुई नकद निकासी, जादूगोड़ा में एटीएम सुविधा के अभाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    देशभर में एटीएम से पैसा निकालना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पार करने के बाद प्रत्येक कैश निकासी पर अब 20 से 22 रुपये तक शुल्क देना पड़ रहा है। सरकारी और निजी बैंकों द्वारा लागू किए गए नए नियमों के तहत अलग-अलग बैंकों ने अपने-अपने चार्ज तय कर दिए हैं, जिससे आम ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

     

    इधर, जादूगोड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए समस्या और भी गंभीर हो गई है। यहां Bank of India की मेचूआ शाखा में एटीएम की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नकद निकासी के लिए लोगों को करीब 20 किलोमीटर दूर अन्य बैंकों के एटीएम पर निर्भर रहना पड़ता है।

     

    बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले बैंक परिसर में एटीएम काउंटर स्थापित किया गया था, लेकिन मामूली खराबी के बाद उसे हटा दिया गया और आज तक पुनः स्थापित नहीं किया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर एटीएम था, वहां अब एक श्रृंगार की दुकान खोल दी गई है।

     

    घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में एटीएम सुविधा का अभाव बैंक की लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोग लंबे समय से एटीएम की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में शाखा प्रबंधन के संदीप कुमार ने बताया कि एटीएम सुविधा बहाल करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है, और जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुमिज भाषा वार्षिक परीक्षा सम्पन्न, JTET में पुनः शामिल होने पर खुशी की लहर
    Next Article हाट तोला अखाड़ा रामनवमी विसर्जन जुलूस दिखाए करतब

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.