राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)पुरे देश के साथ साथ बोलानी एवं आसपास के क्षेत्र रामनवमी महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेको घरो, विभिन्न मंदिरों, सहित हनुमान मंदिरों में पूजा करने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी शांति नगर स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिरों में झंडा चढ़ाने और झंडा लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जहां चारों तरफ भगवा पताका से क्षेत्र पटा रहा, वहीं वीर बजरंगबली तथा जय श्री राम के नारों से चारों दिशाएं गुंजायमान रही। इस अवसर पर श्री रामनवमी कमिटी बोलानी के तत्वावधान मे बालागोडा शिवमंदिर से हजारों श्रद्धालुओं द्वारा महावीर ध्वजा के साथ विशाल शौभा यात्रा निकाली गई।इस शोभायात्रा मे विशालकाय हनुमान, सहित भगवान राम के सेना सहित देवो के भेष भूषा मे दिल्ली एवं अन्य क्षेत्रो से आऐ कलाकारो ने कला का प्रर्दशन कर शहर वासियो को रामभक्ति मे सरोकार कर दिया।शौभा यात्रा मे रामभक्त डीजे पर बजनेवाले रामधून पर थिड़कते नजर आऐ।शोभायात्रा बोलानी टाउनशिप के विभिन्न चौक चौराहे होते हुऐ शांतिनगर के हनुमान मंदिर तक आई।इस अवसर पर विभिन्न चौक चौराहे पर भक्तो के लिए शरबत, भोगप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद रही।

