जमशेदपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: शहर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज आंधी-तूफान और जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण लोग जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए।
पिछले एक घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की गई। हालांकि तेज हवा और आसमानी बिजली की चमक से लोगों में भय का माहौल भी देखा गया।

हल्दीपोखर निवासी रोहित राम ने बताया कि बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज आंधी और बिजली की गर्जना से लोग सहमे हुए नजर आए।

