ब्रह्म लोक धाम कदमा में राम नवमी पर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कदमा स्थित ब्रह्म लोक धाम में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
भक्तों ने विधिवत पूजा कर छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया।

पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और धर्म व परंपरा के इस अनुष्ठान में भाग लिया।

