Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल समेत अन्य पर होगी कार्यवाई, उपायुक्त कार्यालय के विधि-व्यवस्था शाखा ने एसएसपी और डीएसई को दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल समेत अन्य पर होगी कार्यवाई, उपायुक्त कार्यालय के विधि-व्यवस्था शाखा ने एसएसपी और डीएसई को दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस-विज्ञप्ति

    बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल समेत अन्य पर होगी कार्यवाई, उपायुक्त कार्यालय के विधि-व्यवस्था शाखा ने एसएसपी और डीएसई को दिया निर्देश

    बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल एल. पीटरसन समेत समेत अन्य के विरुद्ध आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी द्वारा की गयी शिकायत पर उपायुक्त कार्यालय के विधि-व्यवस्था शाखा ने संज्ञान लिया है। अपर जिला दंडाधिकारी ने इस मामले में पत्र जारी करते हुए ज़िले के वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। बिष्टुपुर थाना में बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल ने शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद और आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी पर स्कूल स्टाफ़ से मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज़ करवाया गया था। वहीं आजसू-भाजपा नेताओं के कॉउंटेर केस लेने से बिष्टुपुर थाना ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद आजसू प्रवक्ता ने थाना के अलावे जिले के उपायुक्त कार्यालय को उक्त मामले से अवगत कराते हुए स्कूल प्रबंधन की प्रिंसिपल समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ करने की माँग की थी। आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने अपनी शिकायत में एल. पीटरसन, अशफ़ाक आलम, रॉबर्ट एलेग्जेंडर, एस.पी. साहू, एस.सी. दास समेत दस अन्य स्कूल स्टाफों को अभियुक्त बनाया है। शिकायत में जिक्र है कि वार्ता के लिये बुलाकर अभिभावकों को गोली-बंदूक का भय दिखाकर बिष्टुपुर थाना से केस वापस लेने का दबाव बनाया गया। प्रिंसिपल ने प्रशासन से लेकर मंत्रियों तक ऊँची पकड़ होने का भय दिखाया। इसके अलावे उक्त लोगों पर हिंदू धर्म के प्रतीक चिन्हों के विरुद्ध नफ़रत और भावनाएँ आहत करने वाली टिप्पणियाँ करने के भी आरोप हैं। नेताओं ने चर्च स्कूल के प्रभाव में पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर मामले में एकपक्षीय कार्यवाई करने का आरोप बिष्टुपुर थाना पर भी लगाया था। बुधवार को आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज़ करने के अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए अपर जिला दंडाधिकारी के कार्यालय से एसएसपी समेत डीएसई को आवश्यक कार्यवाई करने के लिए पत्र निर्गत किया गया है। इस आशय में आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया कि बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल समेत प्रबंधन के लोग शैक्षणिक माहौल को ख़राब कर नफ़रत फैला रहे हैं। धर्म को अपमानित करने वाली टिप्पणियाँ करने वालों पर एफआईआर दर्ज़ कर अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैम्प का आयोजन कर विस्थापित परिवार की समस्याओं का करें निराकरणः उपायुक्त
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की, बधाई दी

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.