राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।
प्रखंड के बुरूडीह पंचायत के शिवपुर जंगल में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गया। उक्त भीषण आग के कारण जंगल के सैकड़ों पेड़ झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही झामुमो छात्र नेता होपना बेसरा और माझी बाबा छोटेलाल बेसरा कई ग्रामीणों के साथ जंगल पहुंचे और निजी स्तर पर उक्त आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सामूहिक प्रयास से उक्त आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे कई पेड़ झुलसने से बच गए। हालांकि इसकी चपेट में आने से सैकड़ों पेड़ झुलस गए।

