साकची दुकान कब्जा मामला: मारवाड़ी सम्मेलन ने विधायक सरयू राय से मिलकर न्याय की मांग की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित “श्याम कार केयर” दुकान पर कथित जबरन कब्जा और सामान चोरी के मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सक्रिय हो गया है। सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी और पीड़ित राधेश्याम अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, आकाश शाह, दिलीप गोयल सहित अन्य सदस्य शामिल थे। इस दौरान सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना पर चिंता जताई। विधायक सरयू राय ने मामले में हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

