राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत खुर्सी गांव में आदिवासी मूलवासी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला स्तरीय फुटबॉलर स्व. सोनाराम मुर्मू की 9वीं पुण्यतिथि पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी ने फाइनल मैच का किक मारकर शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में नैना स्पोर्टिंग ने पहला स्थान प्राप्त कर 15,000 रुपये एवं ट्रॉफी जीती, जबकि सूरज स्पोर्टिंग को दूसरा स्थान (10,000 रुपये व ट्रॉफी) मिला। तीसरे स्थान पर बीजेपी बड़ा गोविंदपुर और चौथे स्थान पर जानूमटोला एफसी रहे, जिन्हें 5,000-5,000 रुपये से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में हीरो ऑफ द टूर्नामेंट प्रकाश टुडू, हाइएस्ट स्कोरर घासीराम मुर्मू, बेस्ट डिफेंडर राजू मुर्मू और बेस्ट गोलकीपर प्रकाश माझी को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में माझी बाबा सुखलाल हांसदा, अमल मुर्मू, मानिक मंडल, मंगल मुर्मू, भीम मंडल सहित ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

