Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल पंचम बजट सत्र के क्रम में चांडिल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में विभिन्न गांवों में खराब पड़े चांपाकलों और जल मीनारों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। साथ ही चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भवन के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद उसके उद्घाटन में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए उसे अविलंब चालू करने की मांग की गई।

    इसके अलावा चांडिल गोलचक्कर से सरायकेला मुख्यालय तक निर्माणाधीन सड़क को संवेदक द्वारा अधूरा छोड़ देने का मामला भी उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से इस सड़क का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर काबलू महतो, शिव शंकर लायक, संजय महतो, विष्णु गोप, कृष्णा महतो, विशाल गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत में आंचलिक पत्रकारिता’ विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन
    Next Article चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर

    Related Posts

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.