Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेल्डीह चर्च स्कूल के फ़ादर, मदर और सिस्टर यदि हिंदू बच्चों को सुरक्षा नहीं देंगे तो ‘ब्रदर’ अभी जिंदा है : अंकित
    Breaking News झारखंड राजनीति

    बेल्डीह चर्च स्कूल के फ़ादर, मदर और सिस्टर यदि हिंदू बच्चों को सुरक्षा नहीं देंगे तो ‘ब्रदर’ अभी जिंदा है : अंकित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ

    बेल्डीह चर्च स्कूल के फ़ादर, मदर और सिस्टर यदि हिंदू बच्चों को सुरक्षा नहीं देंगे तो ‘ब्रदर’ अभी जिंदा है : अंकित

    ● सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर भाजपा-आजसू प्रवक्ताओं ने लिया जमानत
    ● हमनें धर्म का रक्षा किया, धर्म ने हमारी : अप्पू
    ● अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय ने किया ऐलान, यह धर्म युद्ध, निःशुल्क लडूंगा केस

    बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा के घायल छात्र रिशांत ओझा के परिजनों के आग्रह पर स्कूल गये भाजपा और आजसू के प्रवक्ताओं पर बिष्टुपुर थाना में बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल एल.पीटरसन द्वारा की गयी शिकायत पर दर्ज़ मामले में आज भाजपा और आजसू के जिला प्रवक्ताओं अंकित आनंद और अप्पू तिवारी को जमानत मिल गयी। मंगलवार को गोलमुरी हनुमान मंदिर में पूजन करने के बाद दोनों नेताओं ने चीफ़ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर किया। सीजेएम अदालत में नेताओं की ओर से अधिवक्ता पप्पू उपाध्यक्ष ने ज़िरह किया। अदालत ने बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 35/2020
    मामले में अभियुक्त बनाये गए दोनों ही नेताओं का जमानत स्वीकृत कर दिया। मंगलवार शाम क़रीब पाँच बजे भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद और आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी कोर्ट परिसर से बाहर निकलें। नेताओं ने प्रसन्न मुद्रा में कहा कि झूठ के पाँव नहीं होते, सच्चाई हमेशा विजयी होती है। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने यतो धर्म: ततो जय: के श्लोक को दुहराते हुए कहा कि हमनें हिंदुत्व के सम्मान में इस संघर्ष की शुरुआत की है, धर्म ने हमारी रक्षा की है। कहा कि बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन की मानवीय संवेदना मृत हो चुकी है, हमने उसे जागृत करने का प्रयास किया है जो एक शाश्वत धर्म कार्य है। वहीं मामले में भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि यह संघर्ष घायल छात्र रिशांत ओझा को न्याय दिलाने के साथ हीं हिंदुत्व के मान, सम्मान और स्वाभिमान को ऊँचा बनाये रखने के लिए है। बेल्डीह चर्च स्कूल ने चोटिल हिंदू छात्र को जानबूझकर तड़पता हुआ छोड़ दिया था जो गंभीर लापरवाही के अलावे एक धर्म विशेष के लिए नफ़रत को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह ही गोलमुरी हनुमान मंदिर में बजरंगबली से बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधन से जुड़े लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना किया और उस धर्म युद्ध में ईश्वर से विजयी होने का आशीष माँगा। ईश्वर ने त्वरित न्याय कर दिया। मामले में भाजपा प्रवक्ता और शिक्षा सत्याग्रह से जुड़े अंकित आनंद ने कहा कि चर्च स्कूल में छात्रों की सुरक्षा की अनदेखी हुई है जो अपराध है। कहा की यदि बेल्डीह चर्च स्कूल के फ़ादर (मैनजमेंट), मदर (प्रिंसिपल) और सिस्टर (शिक्षक) स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुरक्षा नहीं देंगे तो सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले हम जैसें कई ब्रदर्स अभी जिंदा हैं। इस मामले में अभियुक्त नेताओं के केस की पैरवी करने वाले युवा अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय ने त्वरित जमानत मिलने पर प्रसन्नता ज़ाहिर कर इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने इस मामले को मानवता और सच्चाई के हित में लड़ी जा रही धर्म युद्ध बताया। अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय ने ऐलान किया कि वे इस पूरे केस की पैरवी निःशुल्क करेंगे। उन्होंने कहा कि फ़ीस के रूप में मात्र पाँच रुपये की एक कलम स्वीकार्य करेंगे क्योंकि यह मामला शिक्षा और न्याय से जुड़ा है। जमानत मिलने के बाद काफ़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहें। इस दौरान विशेष रूप से अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय, अधिवक्ता आनंद झा, अधिवक्ता संजय तिवारी समेत अविनाश सिंह सोनू, अभिषेक ओझा, विकास तिवारी, विजय प्रसाद, नंदजी सिंह, धनंजय सिंह, गौरव कुमार, अमर समेत अन्य मौजूद थें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने किया बार एसोसिएशन के महासचिव अनिल तिवारी का अभिनंदन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.