Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोहराई, रामनवमी व ईद पर्व, शांति समिति की बैठक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सोहराई, रामनवमी व ईद पर्व, शांति समिति की बैठक

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: चांडिल थाना परिसर में सोहराई, रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा की अध्यक्षता में हुई .मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शेखर हांसदा,भी उपस्थित थे. बैठक में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा के लिए जुलूस रूट को लेकर चर्चा की गई. साथ ही चांडिल बस स्टैंड के समीप नली का बदबूदार बहता गंदा पानी की सफाई पर भी चर्चा हुई, वहीं ईद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गयी. शराबी व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. अखाड़ा समिति के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी जुलूस में अश्लील गाना, भड़काऊ गाने व किसी कौम को आहत पहुंचाने जैसा कोई भी गाना बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीनों त्योहार को भाईचारे के साथ मनाएं. वहीं थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा कि पूजा-पर्व सामाजिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है. इसलिए रामनवमी पूजा में शांति व सद्भावना बनाए रखने का काम करें. इस अवसर पर ,ग्रामप्रधान मनोज राय,श्री श्याम कला भवन अध्यक्ष संजय चौधरी, रत्नाकर खैतान, मुखिया मनोहर सरदार विद्युत दा, अशोक महतो, शिबू चटर्जी, मनमन सिंह,विभीषण उरांव,मो शमशेर , आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट टूर्नामेंट में सौम्या इलेवन की टीम बना विजेता
    Next Article रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में ‘कृष्टि-दीपा महोत्सव’ का भव्य आयोजन 

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.