Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए ने महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन
    जमशेदपुर झारखंड

    लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए ने महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन वन द्वारा ‘‘वन मल्टीपल – वन एक्टिविटी’’ के तहत महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को एक भव्य कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (महिला सशक्तिकरण) सारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

    जागरूकता अभियान का शुभारंभ बिष्टुपुर गोल चक्कर से एक विशाल रैली के रूप में हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीमेंस कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान लायन सदस्यों ने हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आम जनमानस को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया। कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष सत्र के दौरान छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    मौके पर उपस्थित डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (कैंसर) केटी भाटेना ने छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही समय पर चिकित्सीय परामर्श ही कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है। रैली के मार्ग में आने वाले दुकानदारों, शोरूम कर्मियों और राहगीरों को भी इस मुहिम से जोड़ा गया और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया गया।

    इसके पश्चात लायन सदस्यों की टीम तुलसी भवन में आयोजित प्रदर्शनी में पहुंची, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को कैंसर स्क्रीनिंग और उपचार के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पूरे अभियान में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, लायन केती मालेगाम, स्तोता दास, महरूख, प्रेसिडेंट अंजुला सिंह, ज्योति कुमारी, रीता मिश्रा, खुशबू कुमारी, अनुराधा डे, राजेश सिंह सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह रैली महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article गैस बुकिंग के लिए कंचन दीप एजेंसी पर लगी लंबी कतारें, युद्ध की खबरों से लोगों में बढ़ी आशंका

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.