Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से अलग-अलग जगहों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. खासकर सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन में कार्यक्रम आय़ोजित किया गया. जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार से अवगत कराया गया. वहीं डिमना लेक में डालसा एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के सहयोग से विश्व महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्य प्रणाली से अवगत कराया. महिलाओं को बताया कि उनके अधिकार की रक्षा के लिए कानून में विशेष प्रबंध किए गए हैं चाहे वह घरेलू महिला हो अथवा कामकाजी महिला. घरेलू महिलाओं के लिए जहां घरेलू हिंसा अधिनियम में सुरक्षा कवज प्रदान किया गया है. वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए उनके कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा तथा उनके हितों की रक्षा के निर्देश दिए गए हैं. अधिकार मित्र सुनील पांडेय ने कहा कि महिलाएं अब स्वयं को अबला नहीं समझें, उन्हें सबल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है. कार्यक्रम में पीएलवी नागेंद्र कुमार , संजय तिवारी एवं मनोज महतो समेत मानगो नगर निगम से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं .

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योग केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजश्विनी संगठन का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं का हुआ सम्मान
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति जमशेदपुर का सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.