Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजश्विनी संगठन का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं का हुआ सम्मान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेजश्विनी संगठन का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं का हुआ सम्मान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेजश्विनी संगठन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ. वीणा सिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया तथा फूलों का गुलदस्ता और उपहार भेंट कर संगठन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।

    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. वीणा सिंह, शिल्पा कुमारी, मीनाक्षी त्यागी, बबली त्यागी, दूजा कुमारी, रेखा सिंह, शिल्पी कुमारी, बबिता देवी, प्रतिमा देवी, सुमन श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल, चित्रलेखा सेतुआ, गुड़िया सिंह, अंजुसा कुमारी, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, मंजू तिवारी, मंजू मिश्रा, चंचल कुमारी, मनीषा शर्मा, रेखा देवी, नूतन कुमारी, कनकलता उपाध्याय, निशा सिंह, पूनम कुमारी, अनीता कुमारी, संध्या सिंह, बबिता सिंह, पुष्पा ठाकुर, रीना कुमारी, कमलावती देवी सहित बड़ी संख्या में तेजश्विनी संगठन की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर भाजपा का प्रदर्शन
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर 

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.