Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी से 18 वर्षीय छात्रा लापता, शूटिंग के बहाने घर से निकली थी युवती
    जमशेदपुर झारखंड

    सोनारी से 18 वर्षीय छात्रा लापता, शूटिंग के बहाने घर से निकली थी युवती

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार लापता युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज में 12वीं (साइंस) की छात्रा है और पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो शूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती थी। परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे वह शूटिंग के सिलसिले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिवार के मुताबिक 1 या 2 मार्च को उसकी मां से फोन पर थोड़ी बातचीत हुई थी, जिसमें उसने होली से पहले घर लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उसका संपर्क टूट गया। युवती के तीन मोबाइल नंबरों में से दो फिलहाल स्विच ऑफ हैं, जबकि एक नंबर पर कॉल लगने के बावजूद वह रिसीव नहीं कर रही है। परिजनों ने शूटिंग से जुड़े कार्यालय और उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर स्थानीय थाना और एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक अदालत व सशक्तिकरण शिविर की तैयारियां तेज, डीडीसी ने की समीक्षा बैठक
    Next Article जामताड़ा में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.