सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का किया शैक्षणिक भ्रमण
एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर ब्रीडिंग और जीनोमिक्स से जुड़ी आधुनिक शोध तकनीकों की मिली जानकारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला/रांची: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के बीएससी एग्रीकल्चर साइंस और स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायो-टेक्नोलॉजी) फार्म का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि जैव प्रौद्योगिकी, मॉलिक्यूलर ब्रीडिंग, जीनोमिक्स तथा उससे जुड़ी प्रयोगशाला तकनीकों में हो रहे उन्नत शोध कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान में चल रहे विभिन्न शोध कार्यों और आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों की अकादमिक समझ और शोध के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलता है, जिससे वे भविष्य में कृषि और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध और नवाचार के लिए प्रेरित होंगे।
इस दल में लगभग 18 विद्यार्थियों के साथ दो फैकल्टी सदस्य—स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर सायन बनर्जी और असिस्टेंट प्रोफेसर पतत्रि माली शामिल थे। इनके साथ बायोटेक्नोलॉजी विभाग की रिसर्च स्कॉलर सोनल कुमारी भी मौजूद रहीं। सभी ने संस्थान में विभिन्न प्रयोगशालाओं और शोध परियोजनाओं का अवलोकन कर उपयोगी व्यवहारिक जानकारी हासिल

