Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। उत्साह, उमंग एवं सौहार्द के प्रतीक होली लौहनगरी जमशेदपुर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों ने जमकर होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल लगाकर अपने नेता को होली की बधाई दी। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास कार्यकर्ताओं के संग फगुवा गीतों पर जमकर थिरके और उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यकर्ताओं के संग होली खेली और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूरे समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ता होली के रंगों में सराबोर दिखे और सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पावन पर्व होली भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। होली का पर्व हमें आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। भारत की सनातन परंपरा में सभी पर्व का एक सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है और होली भी उसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पर आधारित है, जहां समाज के सभी लोग एक परिवार की भांति एक दूसरे से जुड़े हैं। होली का त्योहार इसी भावना को मजबूत करता है और हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है और होली पर्व हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

     

    समारोह के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, राजन सिंह, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, हरिकिशोर तिवारी, अजय श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, टुनटुन सिंह, कमलेश सिंह, विष्णु कैवर्तो, आशुतोष सिंह, राजपति देवी, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, शैलेश गुप्ता, मनी मोहंती, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, संतोष ठाकुर, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, मिथिलेश साव, हरेराम यादव, चिंटू सिंह, रंजीत सिंह, काजू शांडिल, रिंकू सिंह, गौतम प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, प्रीति सिन्हा, संजना साहू, बिमला साहू, उर्मिला दास, सुधा यादव, ऋषव सिंह, दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली होली कार्यकर्ताओ के संग फगुआ गीतों पर जमकर थिरके विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो फतह किया
    Next Article आशियाना आदित्य रेजिडेंस में रिक्विजिशनल आम सभा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.