Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया नेशनल साइंस डे, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल
    जमशेदपुर झारखंड

    सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया नेशनल साइंस डे, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुलपति डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने कहा कि वैज्ञानिक सोच के साथ भविष्य की योजना बनाकर कार्य करें 

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आज नेशनल साइंस डे मनाया गया. साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ फार्मेसी तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल को प्रस्तुत किया. इन्होंने एक मॉडल तालाब की परिकल्पना की है जिसमें उन्होंने वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया. छात्रा कृतिका ने कार्यक्रम में बताया कि इस तालाब का उपयोग कृषि के क्षेत्र में सतत विकास, फार्मेसी का योगदान, भविष्य तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन नवाचार के रूप में किया.

    स्कूल ऑफ एग्रीकल्चल साइंस की छात्रा कृतिका ने बताया कि एग्रीकल्चर साइंस के विद्यार्थियों ने मॉडल तालाब ‘विज्ञान जल वाटिका’ में एक वेस्ट वाटर टीटमेंट प्लांट का प्रोजेक्ट तैयार किया. इसमें जल संरक्षण, वेस्ट वाटर टीटमेंट प्लांट, कृषि हेतु सिंचाई तथा जलीय जैव विविधता को दिखाया गया है.

    एसडीयू स्कूल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने पावर प्वाइंट के माध्यम से बताया कि उनका वाटर फिल्टरेशन सिस्टम किस तरह कार्य करता है और तालाब से कचरा तथा अपशिष्ट को बाहर निकालने का कार्य करता है. उन्होंने इसके रोबोटिक तकनीक को भी बताया.

    बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा सुप्रीति घोष ने बताया कि किस तरह यह तालाब बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उपयोगी हो सकता है. इन्होंने एल्गी कल्टीवेशन तथा एक्वाकल्चर के बारे में भी बताया. बायो फर्टीलाइजर तथा आर्गेनिक वेस्ट उत्पादन की जानकारी दी तथा कहा कि इससे ग्रीन टेक्नोलॉजी तथा वाटर कंजर्वेशन को बढावा मिलेगा. प्रजेंटेशन के माध्यम से एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बताया कि किस तरह इस तालाब से माइक्रो एल्गी प्राप्त कर माइक्रो एल्गी का इस्तेमाल कर किस तरह हेल्थ प्रोडक्ट बनाया जा सकता है.

    कुलसचिव डॉ नित नयना ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान वैज्ञानिक चिंतन को बढावा देता है. विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में कार्य करें.

    सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने नेशनल साइंस डे मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैज्ञानिक खोज का ही परिणाम रहा है कि अब खान और औद्योगिक दुर्धटनाओं में भारी कमी आई है. कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को एयर क्वालिटि इंडेक्स मापने के लिए सेंसर विकसित करने का सुझाव दिया. कुलपति महोदय ने इंटरडिसिप्लीनरी वर्क करने का सुझाव दिया तथा कहा कि भविष्य के लिए योजना बनाकर वैज्ञानिक सोच के साथ काम करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र की जीत का सम्मान, मानवाधिकार सहयोग संघ ने नव-निर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन
    Next Article सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.