Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र की जीत का सम्मान, मानवाधिकार सहयोग संघ ने नव-निर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    लोकतंत्र की जीत का सम्मान, मानवाधिकार सहयोग संघ ने नव-निर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 28, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    मानवाधिकार सहयोग संघ, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष सुमित्रा पांडा ने आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 17 से विजयी हुई नीतू शर्मा एवं वार्ड संख्या 18 से विजय प्राप्त करने वाले अंकुर सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और नव-निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती पांडा ने दोनों पार्षदों से आग्रह किया कि चुनावी घोषणा-पत्र में जिन मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारते हुए जनता को उसका वास्तविक लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास को बनाए रखना और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने भी क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई। अभिनंदन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित पार्षदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमासूम से दरिंदगी के बाद हत्या का खुलासा, 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया नेशनल साइंस डे, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.