Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचीं राष्ट्रपति, बारीडीह में वाहन से उतर कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचीं राष्ट्रपति, बारीडीह में वाहन से उतर कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर दौरा के दौरान कदमा और बारीडीह में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से संवाद कर उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंचीं। यहां मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत राष्ट्रपति ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, मेधावी छात्रों से संवाद किया तथा विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन में भाग लिया। इस कार्यक्रम को ‘परिचय सम्मेलन’ का नाम दिया गया था।

    कॉलेज परिसर में राष्ट्रपति ने पौधारोपण भी किया। कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी दी कि भविष्य में परिसर में “द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस” विकसित करने की दीर्घकालिक योजना है।

     

    कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे बड़ी संख्या में खड़े लोगों को देख उन्होंने अपना वाहन रुकवा दिया। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर करीब 150 कदम तक पैदल चलीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। खासकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। लोग हाथों में तिरंगा लिए “द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे।

    राष्ट्रपति ने भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी। एक बच्ची ने बताया कि राष्ट्रपति ने उसे स्वयं चॉकलेट दी। वहीं परविंदर नामक महिला ने कहा कि वह कई घंटे से राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थीं। राष्ट्रपति के वाहन से उतरकर पैदल चलने से सभी को बेहद खुशी हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने उनकी बेटी को चॉकलेट देने के साथ आशीर्वाद भी दिया।

    उदय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के आगमन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

    गौरतलब है कि कदमा का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति का काफिला मरीन ड्राइव, खरकई लिंक रोड और मानगो गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह मार्ग से बारीडीह पहुंचा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के जिला भ्रमण के सफल आयोजन पर उपायुक्त ने जताया आभार
    Next Article लठामार होलीः लठ्ठ धरै कंधा फिरै, जबहिं भगावत ग्वाल!

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.