तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे 1020 सेनेटरी पैड
स्वच्छता रैली आयोजित, आज प्रतिभागी होगे पुरस्कृत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :बेटियों के स्वास्थ्य हेतु तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन स्टेलींन हेंब्रम की अगुवाई में सुंदरनगर नगर स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय व भारत सेवा श्रम के स्कूली बच्चों के बीच बांटे 1020 सेनेटरी पैड। इस मौके पर डॉ बबीता साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।इसके पूर्व कंपनी से सटे विस्थापित गांव ताल्सा के सरकारी स्कूलों के बच्चों, नेस्वच्छता रैली निकाली व गांव _ गांव में स्वच्छता का संदेश दिया। इसी तरह का स्वच्छता अभियान महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में भी कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा की गई। इस बाबत पूछे जाने पर यूसिल के प्रशासनिक अधिकारी स्टेलींन हेंब्रम ने कहा कि इस मौके पर बच्चों के बीच स्वच्छता टी शर्ट बाटी गई व स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।कल शुक्रवार व शनिवार को प्रतिभागी स्कूली बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

