Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया ! अमन शांडिल्य 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया ! अमन शांडिल्य 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया ! अमन शांडिल्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा खेमे में अंदरूनी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता नीरज सिंह की कार्यशैली और उनके राजनीतिक व्यवहार को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि बीते चार वर्षों में नीरज सिंह ने लगभग 400 विरोधी तैयार कर लिए, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है।

    स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस चुनाव में मैदान में भले ही संध्या सिंह थीं, लेकिन रणनीतिक रूप से चुनाव की कमान विनोद राय के हाथों में दिखाई दी। यही कारण है कि मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी रही और अपेक्षित जनसमर्थन का स्पष्ट माहौल नहीं बन सका।

    चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, उससे भी राजनीतिक वातावरण प्रभावित हुआ। यह भी कहा जा रहा है कि नीरज सिंह की पहुंच पार्टी के बड़े नेताओं तक तो थी, लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं से उनकी दूरी साफ नजर आई। कई कार्यकर्ताओं ने अनौपचारिक बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि स्थानीय स्तर पर संवाद की कमी महसूस की गई।

    राजनीति में एक पुरानी कहावत प्रचलित है कि बड़े व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पहले उसके नजदीकी दायरे से गुजरना पड़ता है। इसी संदर्भ में कुछ लोग यह टिप्पणी कर रहे हैं कि संगठन में समन्वय और संवाद की कड़ी कमजोर रही, जिसका असर चुनावी रणनीति पर पड़ा।

    मतदान के दौरान क्षेत्र की जनता के रुख को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि परिणाम उम्मीद के विपरीत भी हो सकते हैं। हालांकि, अगर परिणाम अनुकूल आता है तो इसे पूरी तरह संध्या सिंह की व्यक्तिगत छवि और जनसंपर्क का परिणाम माना जाएगा। वहीं, यदि परिणाम प्रतिकूल रहा तो इसकी राजनीतिक जिम्मेदारी स्थानीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक पर तय होने की चर्चा भी शुरू हो गई है।

    अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है और किसे अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा।

    नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया - अमन शांडिल्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई रहेगी जारी : कृष्ण कुमार 
    Next Article साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब

    Related Posts

    ङ

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.