Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार की आखिरकार सफाई कराई गई। यह कार्रवाई राष्ट्र संवाद के द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित होने और जनदबाव बढ़ने के बाद सोमवार को देखने को मिली, जब यूसीआईएल प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलवाया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और भाजपा नेताओं के कड़े रुख के बाद प्रबंधन हरकत में आया। इससे पहले भाजपा जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने यूसीआईएल प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि तय समयसीमा में संपूर्ण क्षेत्र की सफाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे और यूसीआईएल गेट के सामने कचरा डालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

    रोहित सिंह परमार ने कहा कि, कंपनी पहले से किसी भी जनहित के काम में तत्परता क्यों नहीं दिखाती? आम लोगों की समस्याओं और स्वास्थ्य की चिंता यूसीआईएल प्रबंधन को नहीं रहती। लगभग एक महीने से गंदगी फैल रही थी। जब हल्ला हुआ, अखबारों में खबरें आईं, तब जाकर प्रबंधन नींद से जागा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बदबू, मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार मीडिया में मामला प्रमुखता से उठने और जनप्रतिनिधियों की चेतावनी के बाद यूसीआईएल प्रबंधन ने सफाई कर्मियों को उतारकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई करवाई। हालांकि लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ एक दिन की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए, टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी हो और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

    यह साफ सफाई जादूगोड़ा के मुक्तिधाम,मोड चौक से लेकर नवरंग मार्केट तक डस्टबिन की सफाई एवं गुर्रा नदी घाट की सफाई की गई यह साफ सफाई किया गया।

    यूसीआईएल क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लगे कचरे के अंबार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर: चुनावी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
    Next Article भुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.