पूर्णिया में एंटी-ड्रग्स जागरूकता को लेकर पुलिस-जनता ने दिया एकजुटता का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पुलिस सप्ताह के मौके पर आज पूर्णिया में भव्य साइकिल रैली निकाली गई । इस दौरान पूर्णिया रेंज की आईजी डॉक्टर विवेकानंद पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर विदा किया । वहीं इस रैली में पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में पब्लिक भी साइकिल रैली में हिस्सा लिया । मौके पर पूर्णिया रेंज आई जी डॉक्टर विवेकानंद ने बताया कि पूर्णिया रेंज के सभी जिलों में पुलिस विभाग लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है । वहीं एंटी ड्रग्स को लेकर इस रैली में संदेश दिया गया । पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों में फैंसी मैच, हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएगी । साथ ही ग्रामीण स्तर पर भी वैसे इलाके जहां ड्रग्स के कारोबार होते हैं वहां पर जाकर एंटी ड्रग्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।

