Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुरगी गांव में दर्दनाक हादसा, चूल्हे पर गिरने से 18 वर्षीय विवाहिता बुरी तरह झुलसी, गंभीर हालत में रेफर
    चाईबासा झारखंड

    चुरगी गांव में दर्दनाक हादसा, चूल्हे पर गिरने से 18 वर्षीय विवाहिता बुरी तरह झुलसी, गंभीर हालत में रेफर

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के चुरगी गांव में खाना बनाने के दौरान एक 18 वर्षीय विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता की पहचान प्रभा तिर्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया और संतुलन बिगड़ने से वह जलते चूल्हे पर ही गिर पड़ी। आग की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। करीब 14 घंटे बाद शनिवार सुबह लगभग 11 बजे उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्चतर केंद्र रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेंगरा गांव में पेयजल संकट गहराया, एक साल से खराब चापाकल-जल मीनार, झरने के पानी पर निर्भर ग्रामीण
    Next Article मानगो फ्लाईओवर साइट पर ‘भीड़ का न्याय’, सरिया चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई।

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.