Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर साइट पर ‘भीड़ का न्याय’, सरिया चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई।
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो फ्लाईओवर साइट पर ‘भीड़ का न्याय’, सरिया चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई।

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    लोहनगरी जमशेदपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले मानगो फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर शुक्रवार शाम उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब सरकारी सरिया चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मानगो में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार भालूबासा निवासी सौरभ मुखी फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए रखे गए भारी लोहे के सरियों को चुपचाप उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। निर्माण स्थल के आसपास हमेशा भीड़भाड़ रहने के कारण उसकी गतिविधि पर दुकानदारों और राहगीरों की नजर पड़ गई। युवक के भागने से पहले ही आक्रोशित लोगों ने उसे घेर लिया। बताया जाता है कि लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने मौके पर ही रस्सी मंगवाकर युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पिटाई कर दी। भीड़ का आरोप था कि सरकारी संपत्ति की चोरी विकास कार्य में बाधा डालती है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हैरानी की बात यह रही कि करीब एक घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस को सूचना देना किसी ने जरूरी नहीं समझा। आखिरकार स्थानीय लोगों ने युवक को दोबारा मानगो क्षेत्र में नहीं दिखने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि इस तरह का ‘भीड़ न्याय’ कानून व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। बिना पुलिस को सूचना दिए इस प्रकार की कार्रवाई समाज में गलत परंपरा को जन्म दे सकती है। फिलहाल मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन घटना के बाद निर्माण कंपनी और प्रशासन के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना आवश्यक माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुरगी गांव में दर्दनाक हादसा, चूल्हे पर गिरने से 18 वर्षीय विवाहिता बुरी तरह झुलसी, गंभीर हालत में रेफर
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे – विहिप

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.