Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या, अधजला शव मिलने से सनसनी
    झारखंड धनबाद

    खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या, अधजला शव मिलने से सनसनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    राकेश महतो की हत्या से पूरे डुमरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या से पहले राकेश महतो के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद अपराधियों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ के पत्तों के सहारे जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है। राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के प्रभावशाली और लोकप्रिय राजनीतिक चेहरा थे। वर्ष 2016 में जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद वे अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही समर्थकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी–फुसरो मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय और जुझारू नेता थे, जिनकी लोकप्रियता क्षेत्र में व्यापक थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबासु विहार से शांतिनगर तक कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा, छड़ी छाप पर समर्थन की अपील।
    Next Article जुगसलाई में पुलिस का शिकंजा, मनीष सिंह गिरोह के दो गुर्गे हथियार सहित दबोचे गए

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.