Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृष्णापुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा खतरा टला, जलते सिलेंडर को सड़क पर फेंकने से मची दहशत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    कृष्णापुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा खतरा टला, जलते सिलेंडर को सड़क पर फेंकने से मची दहशत

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ कोल्हान) 

     

    आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र के कृष्णापुर स्थित एक निजी कंपनी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार्य के दौरान एक घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। आग की तेज लपटें उठते ही कंपनी परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

     

    बचाव के नाम पर बड़ी लापरवाही

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घबराहट में जलते हुए सिलेंडर को कंपनी परिसर से बाहर निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया गया। व्यस्त सड़क पर धधकते सिलेंडर को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

     

    स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

     

    संभावित विस्फोट की आशंका के बीच स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। यदि आग फैल जाती तो औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अन्य इकाइयां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था।

     

    अवैध उपयोग पर उठे सवाल

     

    नियमों के अनुसार किसी भी औद्योगिक संस्थान या फैक्ट्री में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। इसके बावजूद संबंधित कंपनी में कमर्शियल कार्यों के लिए घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों की अनदेखी करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मजदूरों और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।

     

    घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त आज मतदान सामग्रियों के वितरण एवं मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटिकाओं आदि के संग्रहण हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article रमजान के पहले जुमे पर अकीदत का नज़ारा, जमशेदपुर साकची और जामताड़ा में उमड़ी नमाज़ियों की भीड़

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.