Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त आज मतदान सामग्रियों के वितरण एवं मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटिकाओं आदि के संग्रहण हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त आज मतदान सामग्रियों के वितरण एवं मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटिकाओं आदि के संग्रहण हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगरपालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त आज मतदान सामग्रियों के वितरण एवं मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटिकाओं आदि के संग्रहण हेतु प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार आज दिनांक 20.02.2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण मतदान सफल करने की पूर्व तैयारी के क्रम में मतदान सामग्रियों के वितरण एवं मतदान समाप्ति के उपरान्त सभी सांविधिक और गैरसांविधिक एवं मतपेटियों के संग्रहण में नियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों से उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी दायित्वों का अक्षरशः अनुपालन करेंगे, ताकि कोई त्रुटि नहीं होने पाए। उन्होंने सभी को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेने एवं अपने कार्यों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना से करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा भी निर्वाचन से जुड़े कार्यों के लिये विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान सामग्री वितरण एवं मतदान के पश्चात सामग्री संग्रहण के कर्मियों को किये जाने वाले कार्य दायित्वों के बारे में मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा जानकारी दी गई एवं शंका समाधान भी किया गया।

    _*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता पुनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री सत्य प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, कुण्डहित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जमाले राजा, नारायणपुर अंचल अधिकारी श्री देवराज गुप्ता के अलावा मास्टर प्रशिक्षक श्री सैय्यद इमाम एवं हरि प्रसाद एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से 04 अतिरिक्त स्थैतिक निगरानी दल का किया गया गठन
    Next Article कृष्णापुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा खतरा टला, जलते सिलेंडर को सड़क पर फेंकने से मची दहशत

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.