Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती: आमने-सामने बहस की दी चुनौती
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती: आमने-सामने बहस की दी चुनौती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती: आमने-सामने बहस की दी चुनौती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,

    जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए आमने-सामने बहस करने का खुला आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सार्वजनिक मंच पर बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्या किया, वहीं वह स्वयं बताएंगे कि एक वर्ष में उन्होंने क्षेत्र के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं।

    सरयू राय ने सोशल मीडिया पर कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में सुधा गुप्ता नहीं, बल्कि “मेयरपति” के रूप में बन्ना गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आचार संहिता के बीच पूर्व मंत्री अपनी पत्नी को आगे कर स्वयं सुविधाएं दिलाने का दावा कर रहे हैं, जबकि मेयर के अधिकार सीमित होते हैं और अधिकांश प्रशासनिक शक्तियां चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर में निहित होती हैं।

     

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि सुधा गुप्ता का पता लोटस रेजीडेंसी में दर्ज कराया गया, जो कथित रूप से अवैध भवन है। उन्होंने कहा कि इस भवन का नक्शा पास नहीं है और सीवरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आसपास के लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भवन बन्ना गुप्ता के रिश्तेदार द्वारा बनाया गया है और इसकी वैधता की जांच होनी चाहिए।

    138 योजनाओं का दावा

    विधायक राय ने कहा कि विधायक बने एक वर्ष में उन्होंने मानगो नगर निगम क्षेत्र में विधायक निधि से 138 योजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके अलावा नगर विकास फंड से 84 योजनाएं तथा 15वें वित्त आयोग से एक दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने पेयजल, ट्रांसफार्मर, जल निकासी और लाइटिंग से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि मंत्री रहते हुए बन्ना गुप्ता के करीबी लोगों द्वारा आदिवासी जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाई गई, लेकिन नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इसे अवैध निर्माण को संरक्षण देने का मामला बताया।

    उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र

    इसी मुद्दे पर सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर लोटस रेजीडेंसी की वैधता और जल-मल निकासी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि नागरिकों की शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वह मुस्लिम इलाकों में काम नहीं करते। उन्होंने इसे निराधार बताते हुए कहा कि उनकी योजनाएं सभी समुदायों के लिए समान रूप से लागू की जा रही हैं।

    बन्ना को सरयू की सीधी चुनौती: आमने-सामने बहस की दी चुनौती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
    Next Article विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सांसद जोबा माझी ने यूसिल प्रबंधक से वार्ता की

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.