वार्ड 30 में सतीश कुमार का जनसंपर्क अभियान तेज, माताओं-बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर : वार्ड संख्या 30 के प्रत्याशी सतीश कुमार (सतीश शर्मा) ने मंगलवार को वार्ड की विभिन्न गलियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की माताओं का ममतामयी आशीर्वाद और बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त हुआ। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया।
सतीश कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते आ रहे हैं। आज उसी सेवा और समर्पण का प्रतिफल है कि वार्ड 30 के परिवारजन उन्हें भरपूर प्रेम और समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क केवल चुनावी औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास को और मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी, पेयजल और पारदर्शी व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी।
सतीश कुमार ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि सभी के सहयोग से वार्ड संख्या 30 को भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि सतीश कुमार वार्ड संख्या 30 से क्रम संख्या 5 पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ है।

