Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की सभा, कहा-भारत को जिताना है
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की सभा, कहा-भारत को जिताना है

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की सभा, कहा-भारत को जिताना है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी रिंकू सिंह भी शामिल थीं, जिनके साथ भारी संख्या में उपस्थित समर्थक व कार्यकर्ता “रिंकू सिंह जिंदाबाद”, “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” “सरयू राय जिंदाबाद” समेत उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। विधायक सरयू राय ने पदयात्रा सह जनसंपर्क जुगसलाई के नया बाजार से आरंभ हुआ, जो गौशाला चौक, गौशाला नाला रोड, कचहरी मुहल्ला, छपरहिया मुहल्ला एवं आसपास के इलाकों से होते हुए आगे की ओर बढ़ गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चौक बाजार स्थित मुख्य कार्यालय से रामटेकरी रोड होते हुए ऋषि भवन तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। जगह-जगह लोगों ने रिंकू सिंह अर्जुन मुंडा एवं सरयू राय का अभिनंदन किया। साथ ही रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया।

    पदयात्रा सह जनसंपर्क के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रवाद के प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि जुसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव अहम है। इसकी अहमियत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में “भारत को जिताना है।

    वहीं, पदयात्रा सह जनसंपर्क के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरयू राय ने कहा कि लंबे समय के बाद यहां निकाय चुनाव हो रहा है। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिह सशक्त एवं योग्य उम्मदवार हैं। जुगसलाई और मानगो में राष्ट्रवादी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। ऐसे में वंदे मातरम कहने से परहेज करनेवाले जुगसलाई को अपनी जागीर समझ रहे हैं। लेकिन यहां समुदाय विशेष के आधार पर मतों का विभाजन नहीं होने वाला है। क्योंकि, हिंदू हों या मुस्लिम, सभी समुदाय में प्रबुद्ध एवं राष्ट्रवादी सोच व समझ रखने वाले लोग हैं। मतदान की तिथि आते-आते स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और भारी बहुमत से रिंकू सिंह की जीत होगी।

    पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान एवं सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमारा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी समेत भाजपा-एनडीए एवं प्रत्याशी रिंकू सिंह के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य महिला-पुरुष उपस्थित थे।

    इससे पूर्व सुबह में रिंकू सिंह ने चौक बाजार स्थित अपने मुख्य चुनावी कार्यालय से जनसंपर्क अभियान शुरू कर पूरे स्टेशन रोड समेत आसपास के इलाकों में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अपनी प्राथमिकताओं एवं जनहित, समाजसेवा की भावना साझा की।

    कहा-भारत को जिताना है जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : "राजनीति नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की विशाल जनसभा, अर्जुन मुंडा बोले— राज्य सरकार ने मानगो को विकास से वंचित रखा
    Next Article आईएसओ गेट में पाइपलाइन कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.