Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में कांग्रेस ने ताकत झोंका, बड़े नेताओं ने किया सुधा के साथ प्रचार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में कांग्रेस ने ताकत झोंका, बड़े नेताओं ने किया सुधा के साथ प्रचार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में कांग्रेस ने ताकत झोंका, बड़े नेताओं ने किया सुधा के साथ प्रचार

    बन्ना गुप्ता के विकास के काम को गति देने के लिए चुनाव में मुझे साथ दें : सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का प्रचार अभियान तेज हो गया है. इस अभियान में सोमवार को कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और सुधा गुप्ता के साथ प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण सिंह, रजनीश सिंह, कौशल प्रधान, निधि मिश्रा, लख कुमार, आशुतोष सिंह, शाहिद समेत तमाम लोगों ने अपनी ताकत लगायी. आपको बता दें कि कांग्रेस ने सुधा गुप्ता का समर्थन करने का ऐलान किया है. वहीं, इंडिया गठबंधन दल ने भी उनका समर्थन किया है. इस दौरान सुधा गुप्ता ने अपने कारपेट छाप पर लोगों से मुहर लगाकर चुनाव में जीत दिलाने की अपील की. सुधा गुप्ता ने लोगों के बीच अपने चुनावी वादे की जानकारी दी और बताया कि वे विकास करने के लिए चुनाव में है और उनका मानगो नगर निगम क्षेत्र के साथ भावनात्मक जुड़ाव है. मानगो की जनता के लिए बन्ना गुप्ता ने जो विकास के काम किये है, वह गति को और बढ़ाने के लिए वे काम करेंगी, जिसके लिए समर्थन देने की अपील की. इस दौरान मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के पक्ष में गौड़ बस्ती, कृष्णानगर, ऋषभ अपार्टमेंट, गुनमय कॉलोनी, मानगो चौक, मून सिटी, गरीब कॉलोनी, ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रचार किया गया. इस दौरान पूरी भीड़ सुधा गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस दौरान सुधा गुप्ता ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया. समर्थकों के बीच सुधा गुप्ता जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे. पदयात्रा को विभिन्न मोहल्लों में उत्साहजनक समर्थन मिला और लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का भरोसा दिलाया. इस पदयात्रा में कई स्थानीय कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे.

    बड़े नेताओं ने किया सुधा के साथ प्रचार मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: टाटा मोटर्स यार्ड में बोरिंग के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत
    Next Article भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण, धार्मिक रूप से कोई प्रभाव नहीं

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.