पारंपरिक स्वशासन गंवाता धालभूम का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पारंपरिक स्वशासन गांवता धालभूम का वार्षिक अधिवेशन रविवार को पावरु में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता दिगार जयपालसिंह सरदार व संचालन फिरोज सरदार ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रामसभा के कार्य, गतिविधि व सक्रियता पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न ग्रामसभाओं ने अपने क्षेत्र के विवादों का निपटारा एवं प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन का संरक्षण करने, सरकारी योजनाओं निरीक्षण व प्रगति,जाहेरथान,महान, श्मशान,उकशासन एवं गोटटाड़ी के स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मौके पर गांव के पोड़षी,गादि तरफ,पारगाना स्तर के दिगार, सरदार,नायक,पायक,सातूं सबर,नाया, देवरी,पीड़ नाया,डाकुवा,पाणिगिराई,सासन,जगुआड़ी, डोडिया जान, वार्षिक संविधान व रुढ़ि परंपराओं को व्यवहारिक रूप से अमल करने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन में शत्रुघ्न सरदार, शिशुपाल भूमिज, मानिक सरदार,लखीकांत भूमिज,लखींद्र सरदार, निर्मला सरदार, महावीर सरदार, रामकृष्ण सरदार,सेफाली सरदार,अजीत सरदार, दीपाली सरदार, शंभू सरदार,शुभद्रा सरदार,गुरुवारी सरदार सविता सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

