Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोजगार के लिए चेन्नई गए राम दास का कोई पता ठिकाना नहीं, घरवाले परेशान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रोजगार के लिए चेन्नई गए राम दास का कोई पता ठिकाना नहीं, घरवाले परेशान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोजगार के लिए चेन्नई गए राम दास का कोई पता ठिकाना नहीं, घरवाले परेशान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर भेलाईडीह निवासी 38 वर्षीय राम दास पिछले चार दिनों से लापता हैं। राम दास सात फरवरी को हल्दीपोखर पश्चिम के अपने पांच दोस्तों परेश, हेलो, इजराफिल, पिंटू और लल्लन के साथ चेचिस वाहन लेकर रोजगार के लिए चेन्नई गया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
    लापता राम की मां पार्वती दास और बहन रूपा दास का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार “मेरा बेटा राम को लौटा दो” कहते हुए बेसुध हो जा रही हैं। परिवार के अनुसार चार दिन पहले राम के पिता ने जब उसका हालचाल जानने के लिए फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। अगले दिन फोन करने पर परेश नामक युवक ने फोन उठाया और राम के गुम होने की बात बताई। कभी मानसिक रूप से विक्षिप्त होने तो कभी कहीं खो जाने जैसी अलग-अलग बातें बताकर वह तरह-तरह के बहाने करता रहा। परिजनों ने बताया कि राम का मोबाइल अभी भी परेश के पास ही है। परिवार जनों ने पांचों युवकों पर संदेह जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज एवं जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब ये पांचों युवक राम दास को रोजगार के लिए चेन्नई लेकर गए थे, तो इन्हें यह बताना होगा कि आखिर राम दास कहां है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल परिवार राम दास की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लिए बैठा है।

    घरवाले परेशान रोजगार के लिए चेन्नई गए राम दास का कोई पता ठिकाना नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइशान का अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई
    Next Article पारंपरिक स्वशासन गंवाता धालभूम का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    Related Posts

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    August 2, 2026

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध स्क्रैप कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो वाहन जब्त, दो चालक न्यायिक हिरासत में

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.