Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि पर आस्था में सहभागी बनीं एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    महाशिवरात्रि पर आस्था में सहभागी बनीं एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि पर आस्था में सहभागी बनीं एनडीए मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मानगो एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
    इस दौरान उन्होंने दाईगुटू छोटा हनुमान मंदिर के समीप आयोजित कलश यात्रा, हीरा होटल स्थित शिव मंदिर, समता नगर रोड नंबर–15 शिव मंदिर, संकोसाई रोड नंबर–5 (जेपी स्कूल के पास) से निकली कलश यात्रा, दाईगुटू प्राचीन शिव मंदिर में प्रातःकालीन कलश यात्रा एवं सायंकालीन शिव बारात, शारदा सिटी एनएच–33 स्थित शिव मंदिर तथा डिमना रेसिडेंसी स्थित शिव–दुर्गा मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
    कार्यक्रमों के दौरान संध्या सिंह ने श्रद्धालु महिलाओं के साथ कलश यात्रा में भाग लिया और भगवान शिव से मानगो क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं समग्र विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं भाईचारा मजबूत होता है।
    इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड आंदोलनकारी मुमताज़ अंसारी ने की भावुक अपील, नौशीन खान के लिए मांगा समर्थन
    Next Article श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    September 18, 2026

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.