17 फरवरी को ब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई के पदाधिकारियों के चुनाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच की 10 नंबर बस्ती इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में समाज के अभिभावकों, माताओं-बहनों एवं भाइयों को सूचनार्थ आमंत्रित किया गया है।
बैठक हि०मि०म० क्लब, 10 नंबर बस्ती में सायं 7:00 बजे आयोजित होगी। आयोजकों ने 10 नंबर बस्ती के ब्रह्मर्षि समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से समय पर उपस्थित होकर समाज की एकता, अखंडता एवं सशक्त नेतृत्व के चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
कुमार संदेश उर्फ छक्कन चौधरी “कश्यप” ने कहा कि समाज की दशा और दिशा तय करने में सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

