मानगो नगर निगम चुनाव : राजद ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया अधिकृत समर्थन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह एवं युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने मानगो नगर निगम चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता को अधिकृत समर्थन देने की घोषणा की।
राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठबंधन के मजबूत एवं सशक्त उम्मीदवार को समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर रमेश राय ने कहा कि श्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में जमशेदपुर में ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर का निर्माण हुआ तथा भव्य एमजीएम अस्पताल का निर्माण कराया गया। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर राजद के सभी पदाधिकारियों ने सुधा गुप्ता को समर्थन देने और चुनाव में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमिंद्र सिंह, राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह, युवा राजद जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिंटू पांडे, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव, विनय कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

