मानगो नगर निगम चुनाव के साथ भक्ति के संगम मे सराबोर होंगे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर मे महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर शिवालयों मे तैयारी जोरो पर है. वहीं जमशेदपुर शहर के बीच बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी के संगम घाट दोमुहानी मे पूर्व मंत्री झारखण्ड बन्ना गुप्ता द्वारा स्वर्णरेखा आरती का आयोजन होगा. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया की बनारस के तर्ज पर शिवरात्रि के अवसर पर भव्य महाआरती होगा.
भक्ति के इस पावनसंध्या बेला में बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य आशुतोष महाराज जी के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित भव्य स्वर्णरेखा आरती करेंगे नदी पूजन भी किया जायेगा.
भगवान शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा आतिशबाजी भी की जाएगी।इस आयोजन में हजारों शिव भक्त का जुटान होगा. महाशिवरात्रि की संध्या बेला मे महाआरती के बाद स्थानीय कलाकार द्वारा भजनो की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा है कि आज नदियों के जल को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है हमारे देश में कई नदियां हैं जो जल के साथ-साथ हमें जीवन भी देती है और इन नदियों से हमारे कई शहर प्रदेश की पहचान भी है। वहीं पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने बताया कि हमें अपने धर्म के साथ जुड़े रहने से मन को शांति मिलती है और इस तरह के आयोजन से आज की पीढ़ी को भी अपने भक्ति से जुड़ने का मौका मिलता है.
वहीं उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम चुनाव मैं उनकी पत्नी सुधा गुप्ता मेयर पद की प्रत्याशी है जिनके लिए मैं प्रचार-प्रसार भी कर रहा हूं लेकिन महाशिवरात्रि के पावन मेला में प्रचार प्रसार से अलग हटकर भक्ति के संगम में खुद को अर्पित करूंगा और समस्त राज्य वासियों की सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना भी करूंगा
होगी अलौकिक पुष्प वर्षा,सुन्दर आतिशबाजी: बन्ना गुप्ता
सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती में अलौकिक पुष्प वर्षा,सुन्दर आतिशबाजी एवं शिव जी से जुडी विभिन्न कलाकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का महा संगम कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं, सोनारी स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जा रहा है. सफाई कार्य जारी हैं, बहुत सारे कार्यकर्त्ता जुस्को एवं जेएनएसी के दर्जनों कर्मचारी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में लगे हैं. स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति भजनो की अमृत वर्षा करेंगे.इस दौरान अभिषेक सिंह,सुनील गुप्ता,गोपी प्रमाणिक उपस्थित थे..

