राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक
राष्ट्र संवाद सं
दुमका: राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 का शुभारंभ 13 फरवरी को किया जाएगा, जो 20 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर उल्लास जुलूस, पारंपरिक रीति-रिवाज तथा फीता काटकर विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसके बाद जनजातीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। महोत्सव के दौरान जिले व राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही कृषि, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा। आम नागरिकों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

