नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक एवं वरीय अधिकारियों द्वारा पाथरचपड़ा स्थित नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में वज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिसूचित वज्रगृह व मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चल रहे सिविल कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वज्रगृह में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही मतदान के बाद मतपेटिका प्राप्ति हेतु रिसीविंग सेंटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए।

