Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाशों ने युवक और महिला को गोली मार दी। पीछा कर ग्रामीणों ने एक आरोपी सन्नी पासवान को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने महिला समेत दो को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गये। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी पीट-पीट कर लोगों ने अधमरा कर दिया।

    उधर गोली लगने से घायल युवक पप्पू पासवान और महिला रेखा देवी को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही पकड़े गए अपराधी सन्नी पासवान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोली मारने की वजह को तलाशने में जुटी है।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी थी, लेकिन जख्मी हालत में भी युवक ने गोली चलाने वाले अपराधियों को पीछे से उसकी बाइक पकड़ लिया लेकिन अपराधी ने उसे दो गोली और मारी तब वह बाइक छोड़कर गिर गया । इसी बीच स्थानीय महिला रेखा देवी अपने घर के पास से निकल कर जख्मी युवक की मदद के लिए सामने आई तो उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी।

    फिर अपराधी भागने लगे। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल अपराधी सन्नी पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी इलाज के दौरान हुई मौत समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में संध्या सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान, विकास और सुशासन के लिए मांगा समर्थन
    Next Article आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल।आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पुलिस 

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.