ट्रेन पर चढ़ते ही हादसा!, गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर बिजली के तार से 40 वर्षीय व्यक्ति झुलसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गिरिडीह गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के निवासी विनोद मिश्रा (40 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ते समय वे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। रेलवे पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विनोद रेलवे स्टेशन क्यों गए और ट्रेन पर चढ़कर तार को छू लिया। उनके परिवार और अधिकारियों ने भी इस घटना के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मामला सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक माना जा रहा है।

