ग्वालकाटा के कार्डधारियों के मामले को झामुमो प्रखंड कमिटी ने लिया संज्ञान
प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने सैकड़ों कार्डधारियों के साथ प्रखंड एवं थाना में दिया ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। ग्वाल काटा पंचायत के पीडीएस डीलर मिकी हंसदा के द्वारा कार्डधारियों को तीन माह का राशन नहीं देने के मामले को झामुमो प्रखंड कमिटी ने गंभीरता से लिया है। कमिटी के अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने पूर्व जिप सदस्य हीरामणि मुर्मू, उपाध्यक्ष हितेश भगत, ग्राम प्रधान शंकर पुराण के साथ सर्व प्रथम गांव में जाकर कार्डधारियों के साथ बैठक किया। इसके बाद 12 गांव के सैकड़ों कार्डधारियों के साथ प्रखंड कार्यालय आकर प्रभारी एम ओ तथा पोटका थाना में अलग अलग एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि पीडीएस डीलर मिकी हंसदा के दुकान को रद्द किया जाए। इसके अलावा तीन माह के लंबित राशन को कार्डधारियों के बीच वितरण कराया जाए। प्रभारी एम ओ सह अंचल अधिकारी निकिता बाला ने डीलर पर स्पष्टी करण करने तथा राशन वितरण कराने का आश्वासन दिया। एमओ ने 12 फरवरी को पूरे मामले की जांच करने का तिथि तय किया।पोटका थाना में एक ज्ञापन के माध्यम से कार्डधारियों पर झूठा मामले को भी निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों की ओर से नवदीप ढल, राम सोरेन, गोविंद पुराण, भुगलु हंसदा, आस्तिक देव, मोटाई खुदरा, जोबा टुडू, प्रभाती पत्रों, शकुंतला हेंब्रम, देवला पुराण, पार्वती टुडू, जैस्मी टुडू आदि मौजूद थे।

