Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है बीएमएस’-धर्मेंद्र प्रधान
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है बीएमएस’-धर्मेंद्र प्रधान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है बीएमएस’-धर्मेंद्र प्रधान

    राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा

    बड़बिल(ओडिशा)पूरी मे आयोजित भारतीय मजदूर संघ के त्रिदिवसीय 21वाँ अधिवेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ये अधिवेशन 6फरवरी से 8फरवरी तक चला।इस अधिवेशन मे पुरे ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रो सहित बोलानी मजदूर संघ के श्रमिक नेता उपस्थित रहे। अधिवेशन के दुसरे दिन मुख्य अतिथि

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि ‘मैं स्वयं भी बीएमएस का कार्यकर्ता रहा हूँ और इस संगठन ने वैचारिक रूप से देश को मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभायी है। यह मेरे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।’

    ओम प्रकाश अग्गी सभागार में श्री प्रधान ने श्रम शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार स्तम्भ बताते हुए कहा कि भारत की प्रगति का वास्तविक आधार संगठित, प्रशिक्षित एवं जागरूक श्रमिक वर्ग है।

    उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रवादी श्रम-दृष्टि की सराहना की और कहा कि बीएमएस ने सदैव मजदूर हितों के साथ-साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। श्रमिकों को वैचारिक रूप से मजबूत किया है और उनमें राष्ट्रीयता की भावना को जागृत किया है।

    श्री प्रधान ने बदलते औद्योगिक, तकनीकी एवं आर्थिक परिदृश्य में श्रमिकों के कौशल उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य वातावरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रम शक्ति को मजबूती दिये बिना अर्थनीति को मजबूत करना संभव ही नहीं है, इसलिए श्रम शक्ति की मजबूती जरूरी है।

    श्री प्रधान ने श्रम शक्ति की भागीदारी को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ तक करने की जरूरत बतायी और श्रम शक्ति को स्किल एवं री-स्किल करने पर बल दिया।

    उन्होंने श्रम कानूनों के साथ साहसिक रूप से खड़ा रहने पर भारतीय मजदूर संघ की सराहना की।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य बी. भागैया, भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या व अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते,आदि के साथ बोलानी मजदूर संघ के नरेश कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, रूपक दास,जगबंधु आपट,के.शिवा प्रसाद,जगत तुरी उपस्थित थे। मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मलेशम ने किया।

    'राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है बीएमएस'-धर्मेंद्र प्रधान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्वालकाटा के कार्डधारियों के मामले को झामुमो प्रखंड कमिटी ने लिया संज्ञान 
    Next Article विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया मध्याह्न भोजन का चावल व गैस सिलेंडर

    Related Posts

    सावन की धूम: तीज महोत्सव में झूमा जादूगोड़ा, संस्कृति और उल्लास का संगम

    August 2, 2026

    सरायकेला का ‘मठ’ और कोल्हान की परिक्रमा! शंकराचार्य की कुर्सी बदली, इलाका नहीं

    August 2, 2026

    क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, महावीर सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सावन की धूम: तीज महोत्सव में झूमा जादूगोड़ा, संस्कृति और उल्लास का संगम

    सरायकेला का ‘मठ’ और कोल्हान की परिक्रमा! शंकराचार्य की कुर्सी बदली, इलाका नहीं

    क्षत्रिय सेवा संघ का 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, महावीर सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद

    श्रावण की तृतीय सोमवारी पर निकलेगी सूर्य मंदिर समिति की भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आम सभा में की तैयारियों की समीक्षा

    आमबागान मैदान का अविलंब हो सौंदर्यीकरण: सरयू राय

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.